ताज़ा ख़बरदेश

राजस्थानः बाड़मेर में सड़क हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत

बाड़मेर (राजस्थान)। बाड़मेर जिले में गुड़ामालानी मेगा हाइवे पर बाटा फाटे के पास सोमवार रात हुए सड़क हादसे में जालोर जिले के सांचौर के रहने वाले एक ही परिवार के दो बच्चों समेत आठ सदस्यों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं। सभी लोग एसयूवी कार में थे। एसयूवी और ट्रेलर के टक्कर से यह हादसा हुआ। । हादसा बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाने के बाटा फाटे के पास हुआ। यह जानकारी मंगलवार सुबह गुड़ामालानी पुलिस ने दी।

पुलिस के मुताबिक यह बारात में शामिल होने के लिए एसयूवी से कांधी की ढाणी जा रहे थे। रास्ते में एसयूवी कार को ट्रेलर ने चपेट में ले लिया। छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। चार गंभीर घायलों को गुड़ामालानी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दो गंभीर घायलों को सांचौर रेफर किया गया है।

मृतकों की सूची

  1. पूनमाराम (45) पुत्र ढीमाराम
  2. प्रकाश (28) पुत्र पेमाराम
  3. मनीष (12) पुत्र पूनमाराम
  4. प्रिंस (5) पुत्र मांगीलाल
  5. भागीरथराम (38) पुत्र पोकराराम
  6. पूनमाराम (48) पुत्र भगवानाराम
  7. मांगीलाल (35) पुत्र नैनाराम
  8. बुद्धराम (40) पुत्र कानाराम

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button