देशबड़ी खबर

जम्मू-कश्मीर के डोडा से सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को किया गिरफ्तार; चीनी पिस्तौल, मैगजीन और गोलियां बरामद

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी के पास से चीनी पिस्तौल, दो मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस और सुरक्षा बलों के संयुक्त तलाश दल ने डोडा शहर के बाहरी इलाके से आतंकवादी को पकड़ लिया। आतंकी से पूछताछ जारी है।

वहीं, पुलवामा जिले में इस महीने की शुरुआत में एक पुलिस अधिकारी की हत्या के मामले में उसके रिश्तेदार समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सब-इंस्पेक्टर फारूक अहमद की 16 और 17 जून की दरमियानी रात को उनके घर के समीप गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव धान के एक खेत में मिला था।

प्रवक्ता ने बताया कि सम्बूरा पम्पोर के रहने वाले आरोपी अर्सलान बशीर उर्फ फैजल, तौकीर मंजूर और ओवैस मुश्ताक अधिकारी के पड़ोसी हैं। उन्होंने बताया कि मंजूर पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार भी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने आतंकवादी माजिद नजीर वानी के कहने पर अहमद की कथित तौर पर हत्या की। वानी 21 जून को पुलवामा के तुज्जान इलाके में हुई मुठभेड़ में मारा गया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button