ताज़ा ख़बरदेश

केंद्रीय गृह सचिव से मिले सोमैया, महाराष्ट्र में स्पेशल टीम भेजने का किया आग्रह

नई दिल्ली। महाराष्ट्र भाजपा के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने सोमवार को केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात कर उन पर मुंबई के खार पुलिस स्टेशन में हुए हमले से अवगत कराते हुए शिकायत दर्ज कराई। सोमैया ने आज यहां गृह मंत्रालय में केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भल्ला को एक पत्र भी सौंपा। केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पुलिस का माफिया की तरह उपयोग कर रही है। सोमैया ने मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे पर आरोप लगाते हुए कहा कि ठाकरे सरकार के इशारे पर पांडेय ने उन पर फर्जी एफआईआर दर्ज़ की है। हमने केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात कर उनसे स्पेशल टीम भेजने का आग्रह किया है।

पूर्व सांसद ने कहा कि खार पुलिस स्टेशन के अंदर उन पर जानलेवा हमला किया गया है और उनकी हत्या की साजिश रची गई है। सोमैया ने कहा कि केंद्रीय गृह सचिव के साथ उनकी तकरीबन 20-25 मिनट बात हुई है। उन्होंने गृह सचिव को महाराष्ट्र के हालात से अवगत कराया है। महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था बिगड़ गई है। भाजपा नेता ने कहा कि केंद्रीय गृह सचिव ने उनकी बात गंभीरता से सुनी है। उन्होंने भल्ला से आग्रह किया है कि महाराष्ट्र में एक स्पेशल केंद्रीय टीम भेजने का आग्रह किया है। सोमैया ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उन्हें आश्वस्त किया है कि महाराष्ट्र में जो हो रहा है उसके संदर्भ में वह गृह सचिव अजय कुमार भल्ला के साथ विस्तृत में बात करेंगे। उन्होंने ये भी आश्वासन दिया कि वो इस मुद्दे पर जल्द से जल्द रिपोर्ट मंगवाएंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button