देश

CBI कोर्ट में पेश होने के लिए तेजस्वी पटना से दिल्ली रवाना, कहा- हमें अदालत पर पूरा विश्वास

बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के लिए 18 अक्टूबर का दिन बेहद अहम रहने वाला है। तेजस्वी यादव को सीबीआई कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट में पेशी को लेकर डिप्टी सीएम पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

सीबीआई कोर्ट में पेशी पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि विश्वास मत के दिन जब हर जगह रेड पड़ रहे थे, उसी दिन हमने स्पष्ट कर दिया था कि जब तक ये लोग रहेंगे तब तक इसी तरह का काम चलता रहेगा। कल अदालत में हमें बुलाया गया है। हमें अदालत पर पूरा विश्वास है। हमें न्याय मिलेगा। दिल्ली के साउथ एवेन्यू में स्थित सीबीआइ की स्पेशल कोर्ट में पेशी है।

तेजस्वी यादव के खिलाफ अदालत में भ्रष्टाचार का जो मामला चल रहे है वो उसमें जमानत पर बाहर हैं। सीबीआई ने रेलवे से जुड़े घोटाले के मामले में पिछले दिनों बिहार में कई जगह छापे मारे थे। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल से जुड़े कई नेताओं के ठिकानों पर सीबीआई ने तलाशी अभियान चलाया था। इन छापों से नाराज तेजस्वी यादव ने खुले मंच से बीबीआई अधिकारियों को लेकर टिप्णियां भी की थी। जिसके बाद तेजस्वी के बयानों के आधार पर ही सीबीआई उनकी जमानत याचिका को नामंजूर करने के लिए विशेष जज से गुहार लगाई है।

तेजस्वी यादव पर जांच को प्रभावित करने के साथ ही अपने पावर का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया गया था। यदि कोर्ट इस मामले को गंभीरता से लेती है, तो तेजस्वी यादव की मुश्किलों में इजाफा हो सकता है। साउथ एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई के आवेदन पर विचार करने के बाद तेजस्वी को हाजिर होने का आदेश दिया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button