देशबड़ी खबर

राजा सिंह की जमानत पर उग्र प्रदर्शन, हैदराबाद में रात भर चला बवाल; पुलिस की गाड़ियां तोड़ीं

हैदराबाद: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में घिरे टी. राजा सिंह को अदालत से जमानत मिल गई है और वह पुलिस की हिरासत ने छूट गए हैं। इसके बाद से ही मुस्लिम समुदाय के एक वर्ग का गुस्सा भड़क गया है और उनके खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। देर रात से ही हैदराबाद के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन हो रहे हैं और हजारों की भीड़ रात को सड़कों पर डटी रही। बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है, लेकिन हिंसक भीड़ का प्रदर्शन जारी है। इन लोगों का कहना है कि टी. राजा सिंह को पुलिस की हिरासत से रिहा किया जाना गलत है। इससे पहले मंगलवार को भी हैदराबाद में जमकर प्रदर्शन हुए थे और टी. राजा सिंह के खिलाफ ‘सिर तन से जुदा’ जैसे हिंसक नारे भी लगाए गए थे।

चारमीनार पर मंगलवार की देर रात बड़ी संख्या में लोग जुटे और उन्होंने टी. राजा सिंह को फांसी तक देने की मांग की। कई जगहों पर टी. राजा सिंह के पुतले भी फूंके गए हैं। पुलिस की ओर से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया, लेकिन रुक-रुक कर लोग आते रहे। इन लोगों के हाथों में काले झंडे थे और कुछ लोगों ने तिरंगा भी ले रखा था। चारमीनार, गुलजार हौज और वट्टापल्ली इलाके में हिंसक प्रदर्शन हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने पुलिस की दो गाड़ियों को तोड़ डाला। इस दौरान एक टैक्सी को भी तोड़ दिया गया।

इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी कूद गई है। उसके विधायक अहमद बलाला रात को 2:45 बजे प्रदर्शनकारियों के बीच जा पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि टी. राजा सिंह को फिलहाल हिरासत में ही रखा जाए। इस बीच प्रशासनिक अधिकारी लोगों को समझाने में जुटे हैं और बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। यही नहीं भाजपा युवा मोर्चा के नेता लड्डू यादव के घर पर भी बड़ी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। दरअसल उनके मोहल्ले में उपद्रवियों की भीड़ घुस गई थी और उनके पोस्टरों और बैनरों को फाड़ दिया गया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button