ताज़ा ख़बरदेश

समय की मांग है भारत जोड़ो अभियान : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोड़ो अभियान समय की मांग की है। राहुल ने सोमवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में भारत जोड़ो यात्रा की बैठक के दौरान सिविल सोसायटी के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि वह भारत जोड़ो अभियान के लिए निकलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब रुकने वाली नहीं है। इस यात्रा में अगर लोग नहीं भी आएंगे तो वह अकेले ही यात्रा शुरु कर देंगे।

राहुल ने कहा कि देश को तोड़ने वाली सोच के विरोध में देश को जोड़ने वाली सोच की बात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान लोगों को बताया जाएगा कि कैसे कुछ लोग देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में हर उस व्यक्ति का स्वागत है जो देश को अखंड रखने की सोच रखते हैं।

कार्यक्रम के समापन के बाद कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी ने आज सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों से करीब डेढ़ घंटे संवाद किया। इस दौरान राहुल ने करीब 40 लोगों के सवालों के जवाब दिए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस 07 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है। यह यात्रा लगभग 3,500 किलोमीटर लंबी होगी। यात्रा 150 दिनों तक चलेगी। यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 12 राज्यों और 07 केन्द्र शासित राज्यों से होकर गुजरेगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button