देश

विनय कुमार सक्सेना ने ली दिल्ली के उपराज्यपाल पद की शपथ

नई दिल्ली। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्व अध्यक्ष विनय कुमार सक्सेना ने गुरुवार को दिल्ली के 22वें उपराज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की। उन्हें राजभवन में एक सादे समारोह में दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके सहयोगी मंत्री शामिल हुए। इसके अलावा दिल्ली के भाजपा और आप नेताओं सहित मुख्य सचिव और अन्य अधिकारी में कार्यक्रम में मौजूद थे।

सक्सेना तीन दशक तक निजी क्षेत्र में कार्यरत रहे हैं और पिछले छह वर्षों से खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग में हैं। उल्लेखनीय है कि पांच वर्षों से अधिक समय तक दिल्ली के उपराज्यपाल रहे अनिल बैजल ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button