ताज़ा ख़बरदेश

बांग्लादेश दूतावास के सुरक्षाकर्मी की फायरिंग में महिला की मौत, खुद की भी ली जान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के पार्क सर्कस इलाके में मौजूद बांग्लादेश दूतावास की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी ने गुरुवार अपराह्न अचानक अपनी ऑटोमेटिक राइफल से सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग की। उसी दौरान सड़क से गुजर रही एक स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। सुरक्षाकर्मी ने इसके बाद खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बांग्लादेश दूतावास का सुरक्षा कर्मी गुरुवार अपराह्न अचानक अपनी ऑटोमेटिक राइफल से फायरिंग करने लगा। कम से कम 8-10 राउंड फायरिंग में पास से स्कूटी पर सवार होकर गुजर रही महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी भी मौत हो गई है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल को घेर लिया। सीसीटीवी फुटेज देखकर सुरक्षाकर्मी की फायरिंग के पीछे वजह तलाशने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल बांग्लादेश दूतावास से इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया गया है। अचानक हुई इस फायरिंग की वजह से इलाके में दहशत का माहौल है। कोलकाता के बांग्लादेश दूतावास वाले मुस्लिम बहुल क्षेत्र पार्क सर्कस में सुरक्षाकर्मी की यह अंधाधुंध फायरिंग सुर्खियों में है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button