ताज़ा ख़बरविदेश

फ्रांस के चुनाव में मुद्दा बना हिजाब, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मरीन ने किया जुर्माने का वादा

पेरिस। अब फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में हिजाब मुद्दा बन गया है। मौजूदा राष्ट्रपति इम्मैनुएल मैक्रों को चुनौती दे रही उम्मीदवार मरीन ली पेन ने वादा किया है कि वे चुनाव जीतीं तो हिजाब पहनने वाली मुस्लिम महिलाओं पर जुर्माना लगाया जाएगा।
फ्रांस में राष्ट्रपति चुनाव के पहले चरण का मतदान रविवार को है। इसके बाद 24 अप्रैल को दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। इस चुनाव में मौजूदा राष्ट्रपति इम्मैनुएल मैक्रों को दक्षिणपंथी नेता मरीन ली पेन चुनौती दे रही हैं। उन्होंने पहले चरण के मतदान के ठीक पहले वादा किया है कि यदि वह राष्ट्रपति चुनकर आती हैं तो सार्वजनिक स्थानों पर हिजाब पहनने वालों को जुर्माना देना पड़ेगा।
फ्रांसीसी मीडिया के अनुसार आक्रामक चुनाव प्रचार कर रही पेन मौजूदा राष्ट्रपति मैक्रों को कड़ी चुनौती पेश कर रही हैं। पेन ने फ्रांसीसी रेडियो से चर्चा में कहा कि जिस प्रकार से कारों में सीट बेल्ट नहीं पहनने पर जुर्माना लगता है, उसी तरह खुली जगहों पर हिजाब पहनने पर रोक रहेगी। यदि इस इस नियम का उल्लंघन किया गया तो जुर्माना वसूला जाएगा।
उन्होंने मुस्लिम महिलाओं से फ्रांस में सार्वजनिक स्थलों पर हिजाब न पहनने का आह्वान किया। इस नियम को भेदभावपूर्ण और धार्मिक आजादी का उल्लंघन बताकर अदालत में चुनौती की संभावना पर उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए वह जनमत संग्रह कराएंगी। फ्रांस में पहले से ही शैक्षिक संस्थानों में धार्मिक प्रतीकों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा हुआ है। सार्वजनिक स्थानों पर भी पूरा चेहरा ढकने पर भी रोक लगी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button