ताज़ा ख़बरदेश

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्‍त

नयी दिल्ली। बंबई उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्‍त किया है। यह जानकारी विधि एवं न्‍याय मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति में कहा गया है, “भारत के संविधान के अनुच्छेद 124 के खंड (2) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने अधिसूचना संख्या के.13011103/2022-यूएस.आई 11 दिसंबर, 2022 द्वारा बंबई उच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश श्री न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता को भारत के शीर्ष अदालत का न्यायाधीश नियुक्‍त किया है।”

अधिसूचना के अनुसार उच्चतम न्यायालय न्यायाधीश पद पर उनकी नियुक्ति, उनके पद का प्रभार ग्रहण करने के तिथि से प्रभावी होगी। इस नियुक्ति के साथ अब उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 28 हो जाएगी जबकि वहां मुख्य न्यायाधीश सहित न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 है। न्यायामूर्ति दत्ता का जन्म 09 फरवरी, 1965 हुआ है। शीर्ष न्यायालय में सेवानिवृत्ति की उम्र 65 होने के कारण उनका कार्यकाल 08 फरवरी, 2030 तक रहेगा। तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम (उच्च न्यायपालिका में नियुक्ति संबंधी वरिष्ठ न्यायाधीशों का मंडल) ने न्यायाधीश दत्ता को पदोन्नति देकर उच्चतम न्यायालय में लाए जाने की सिफारिश की थी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button