ताज़ा ख़बरदेश

जम्मू संभाग में निर्माणाधीन टी-3 टनल का बड़ा हिस्सा धंसा, 10 श्रमिक लापता

जम्मू। जम्मू संभाग के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय पर गुरुवार देर रात खूनी नाला के पास निर्माणाधीन टी-3 टनल का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इस हादसे से टनल के अंदर काम कर रहे आठ से 10 श्रमिक फंस गए। इन श्रमिकों का अभी तक पता नहीं चल सका है। दो मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जम्मू संभाग के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय पर गुरुवार देर रात खूनी नाला के पास निर्माणाधीन टी-3 टनल का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया। इस हादसे से टनल के अंदर काम कर रहे आठ से 10 श्रमिक फंस गए। इसके अलावा एक डंपर वाहन समेत चार से पांच गाड़ियों और कई मशीनों के भी मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है।
टनल धंसने की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आसपास काम कर रहे कर्मचारी व अन्य श्रमिक राहत कार्य में जुट गए। कुछ देर में पुलिस की टीम भी बचाव कार्य में जुट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि टनल के अंदर से तीन श्रमिकों को निकाल लिया गया है और अभी भी टनल में 10 मजदूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे में लापता श्रमिकों की पहचान जादव राय (23) निवासी पश्चिम बंगाल, गौतम राय (22) निवासी पश्चिम बंगाल, सुधीर राय (31) निवासी पश्चिम बंगाल, दीपक राय (33) निवासी पश्चिम बंगाल, परिमल राय (38) निवासी पश्चिम बंगाल, शिव चौहान (26) निवासी असम, नवाज चौधरी (26) निवासी नेपाल, कुशी राम. (25) निवासी नेपाल, मुजफ्फर (38) निवासी जम्मू.कश्मीर, इसरत (30) निवासी जम्मू-कश्मीर के रूप में की गई है। टनल के अंदर से निकाले गए श्रमिकों विष्णु गोला (33) निवासी झारखंड व अमीन (26) निवासी जम्मू-कश्मीर को रामबन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button