ताज़ा ख़बरदेश

प्रधानमंत्री ने देहू में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर का किया उद्घाटन

पुणे/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को पुणे के देहू में जगतगुरु श्रीसंत तुकाराम महाराज मंदिर में संत तुकाराम महाराज की पूजा की और शिला मंदिर का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुणे के संत तुकाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की। संत तुकाराम के आदर्श कई लोगों को प्रेरित करते हैं। वह हमें दूसरों की सेवा करने और एक दयालु समाज का पोषण करने के लिए प्रेरित करते हैं।

संत तुकाराम एक वारकरी संत और कवि थे, जिन्हें अभंग भक्ति कविता और कीर्तन के रूप में जाने जाने वाले आध्यात्मिक गीतों के माध्यम से समुदाय-उन्मुख पूजन के लिए जाना जाता है। वे देहू में रहते थे। उनके निधन के बाद एक शिला मंदिर बनाया गया था, लेकिन इसे औपचारिक रूप से मंदिर के रूप में संरचित नहीं किया गया था। इसे 36 चोटियों के साथ पत्थर की चिनाई में बनाया गया है, और इसमें संत तुकाराम की मूर्ति भी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button