ताज़ा ख़बरदेश

कर्नाटक: मैसूर में PM मोदी के भाई कार एक्सीडेंट में घायल, पोते के पैर में फ्रैक्चर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्लाद मोदी एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए हैं. घटना कर्नाटक के मैसूर की है जिसमें प्रह्लाद मोदी की कार का एक्सीडेंट हो गया है. इस दौरान प्रह्लाद मोदी के साथ उनके परिवार भी मौजूद था. इस एक्सीडेंट में सभी को चोटें आई हैं. जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार दोपहर को हुआ है. जानकारी के मुताबिक प्रह्लाद मोदी अपनी पत्नी, बेटे, बहू और पोते के साथ मर्सिडीज बेंज कार से बांदीपुरा जा रहे थे, तभी दोपहर करीब 2 बजे उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. हादसे के समय उनका काफिला भी उनके साथ था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रह्लाद मोदी के पोते के पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई है. हादसे के बाद उन्हें मैसूर के जेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद सामने आई तस्वीर में देखा जा सकता है कि कार के अगले हिस्से को गंभीर नुकसान पहुंचा है. जानकारी के मुताबिक उनकी कार का एक्सीडेंट कड़ाकोला में हुआ. बताया जा रहा है कि सूचना मिलते ही मैसूर की पुलिस अधीक्षक सीमा लटकर तुरंत मौके पर पहुंची. इसके बाद उन्होंने अस्पताल का भी दौरा किया. बता दें. प्रह्लाद मोदी गुजरात फेयरप्राइस शॉप्स एंड कैरोसीन लाइसेंस होल्डर एसोसिएशन के हेड हैं.

पिछले महीने प्रह्लाद मोदी उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में गए थे. इस दौरान उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि गुजरात की तासीर है कि वहां बीजेपी और कांग्रेस दो ही पार्टी चली हैं. गुजरात में कोई भी तीसरी पार्टी कभी नहीं चली. प्रह्लाद मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस अब जीरो हो चुकी है और बीजेपी अपनी पूरी ताकत पर आ गई है.

वहीं प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उन्होंने कहा था कि देश की जनता जिसे चाहती है वैसा प्रधानमंत्री मिला है. इसके बारे में देश की जनता बार-बार कहती है और 2024 में भी इसका जवाब देने वाली है. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी परिवार से पहले देश भक्त हैं.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button