ताज़ा ख़बरदेश

सुंदर सिंह भंडारी ने संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा एवं विचारधारा को समर्पित किया : नड्डा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम नेताओं ने जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, “अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा एवं विचारधारा को समर्पित करने वाले भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनसंघ के संस्थापक सदस्य सुंदर सिंह भंडारी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्वीट कर भंडारी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा,“स्वयं को तिल-तिल जलाकर कैसे राष्ट्र, संगठन और विचारधारा की सेवा की जाती है, सुंदर सिंह भंडारी जी का तपस्वी जीवन इसका उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने अपने संगठन कौशल और पुरुषार्थ से भाजपा को गांव-गांव तक सशक्त करने में अद्भुत योगदान दिया। उनके तप और त्याग के हम सदैव ऋणी रहेंगे।” उल्लेखनीय है कि भंडारी तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे और 1998 में बिहार और 1999 में गुजरात के राज्यपाल तथा मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष रहे थे। उनका निधन 22 जून 2005 को हुआ था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button