ताज़ा ख़बरमनोरंजन

अस्पताल कर्मचानी के दावे से मचा हड़कंप, कहा – सुशांत सिंह राजपूत ने नहीं की आत्महत्या, शरीर पर मिले थे निशान

मौत के लगभग ढाई सालों के बाद एक बार फिर से सुशांत सिंह राजपूत सुर्खियों में है। सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कूपर अस्पताल में काम करने वाले व्यक्ति ने बड़ा दावा किया है। कूपर अस्पताल के मुर्दाघर में काम करने वाले रूपकुमार शाह ने साफ तौर पर कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत के शव को देखकर ऐसा नहीं लगा कि उन्होंने आत्महत्या की है। उनके शरीर पर चोट के निशान थे।  अपने बयान में उन्होंने कहा कि जब मैंने सुशांत सिंह राजपूत का शव देखा तो यह आत्महत्या का मामला नहीं लगता था। उनके शरीर पर चोट के निशान थे। उन्होंने कहा कि मैं अपने सीनियर के पास गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे।

मुर्दाघर में काम करने वाले रूपकुमार शाह ने आगे कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या लिखना है यह डॉक्टर का काम है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उसे न्याय मिलना चाहिए। सुशांत सिंह राजपूत की तस्वीर देखकर हर कोई बता सकता है कि उनका मर्डर किया गया था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी मुझे बुलाएगी तो मैं भी उन्हें बता दूंगा। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अधिकारियों को यह सूचित करने के बावजूद के सुशांत सिंह राजपूत की हत्या हुई थी। उसे नियमों के अनुसार काम करने को कह दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे वरिष्ठ लोगों ने मुझसे कहा था कि जितनी जल्दी हो सके तस्वीरें लो और पुलिस को शव सौंप दो इसलिए जल्दी में पोस्टमार्टम भी किया गया।

रूपकुमार शाह ने कहा कि अधिकारियों की ओर से जो आदेश मिले थे उन्हें का हमने पालन किया। सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद इसको लेकर रिया चक्रवर्ती पर भी आरोप ल।गा कई दिनों तक रिया जेल में भी रही। आपको बता दें कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित अपार्टमेंट पर मिला था। पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी। पुलिस की जांच पर सवाल भी उठे जिसके बाद इस मामले को सीबीआई को सौंप दिया था। अब तक इस मामले को लेकर कोई रिपोर्ट नहीं आई है। सुशांत सिंह राजपूत के परिवार का दावा है कि वह कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकता था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button