ताज़ा ख़बरदेश

तपन कुमार डेका होंगे आईबी प्रमुख

  • रॉ प्रमुख का कार्यकाल एक साल बढ़ा
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने तपन कुमार डेका को असूचना विभाग (आईबी) का निदेशक बनाया है। उनका कार्यकाल पदभार संभालने के बाद दो साल के लिए होगा। डेका अरविंद कुमार का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने शुक्रवार को खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग के सचिव सामंत कुमार गोयल का कार्यकाल भी एक साल और बढ़ा दिया है। केन्द्रीय मंत्रिमडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने शुक्रवार को दोनों फैसलों को मंजूरी प्रदान की। हिमाचल प्रदेश कैडर के 1988 बैच के अधिकारी तपन डेका वर्तमान में विशेष निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के प्रभारी भी हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button