ताज़ा ख़बरदेश

श्रीनगर में पाकिस्तान से आया आतंकी अब्दुल्ला गोजरी, लश्कर का स्थानीय आतंकी मुसैब मारा गया

श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी इलाके बेमिना में सोमवार देररात सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान से घाटी आया आतंकवादी कमांडर अब्दुल्ला गोजरी और लश्कर का स्थानीय आतंकवादी कमांडर मुसैब मारा गया। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सुरक्षाबलों इस क्षेत्र में दोनों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद विशेष अभियान दल के जवानों ने सेना के जवानों के साथ इलाके में तलाशी शुरू की। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद हुई मुठभेड़ हो सुरक्षाबलों ने दोनों आतंकियों को मार गिराया।

आईजीपी ने इसकी पृष्टि की है। उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान पाकिस्तान के कमांडर अब्दुल्ला गोजरी और लश्कर के स्थानीय कमांडर मुसैब के रूप में हुई है। अब्दुल्ला गोजरी अनंतनाग जिले के पहलगाम का रहने वाला था। वीजा-पासपोर्ट के आधार पर वह चार वर्ष पूर्व वाघा बार्डर के रास्ते पाकिस्तान गया था।

लश्कर ने अब्दुल्ला गोजरी को पाकिस्तान के आतंकी हांजला के साथ पिछले महीने कश्मीर भेजा था। उसे अमरनाथ की वार्षिक यात्रा पर हमले की जिम्मेदारी दी गई थी। आईजीपी ने बताया कि इन दोनों आतंकियों के मारे जाने के साथ ही इस साल अब तक कश्मीर घाटी में सुरक्षाबलों ने 102 आतंकियों को मार गिराया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button