ताज़ा ख़बरदेश

यशवंत सिन्हा के पास है 17 दलों का समर्थन : मल्लिकार्जुन खड़गे

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पास 17 दलों का समर्थन है। इस लिए सिन्हा और सत्ता पक्ष के उम्मीदवार के बीच कांटे की टक्कर रहेगी।  खड़गे ने सोमवार को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के नामांकन में शामिल होने के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यशवंत सिन्हा को ऐसे नेता भी संपर्क कर रहे हैं जिन्हें विपक्ष की ओर से संपर्क नहीं किया गया था। इस लिए अब शायद सभी पार्टियों के मिल जाने के बाद एक नजदीकी लड़ाई रहेगी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने आज नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार समेत विभिन्न विपक्षी दलों के प्रमुख नेता उपस्थित रहे।

संसद भवन स्थित राज्यसभा सचिवालय में महासचिव पीसी मोदी के समक्ष सिन्हा ने अपना नामांकन दाखिल किया। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 18 जुलाई को मतदान होना है और मतगणना 21 जुलाई को होगी। सिन्हा का मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से है। मुर्मू ने गत 24 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और एनडीए के घटक दलों के प्रमुख नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button