खेल-खिलाड़ी

एशियन गेम्स: हरिता ने महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में जीता ब्रॉन्ज, पुरुषों में अनिमेष 5वें स्थान पर रहे

नागोया। भारत ने रविवार को एशियन गेम्स आइची-नागोया 2026 में स्प्रिंट इवेंट्स का समापन महिलाओं और पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में अलग-अलग नतीजों के साथ किया। एक ओर, हरिता भद्रा ने कड़े मुकाबले में ब्रॉन्ज मेडल जीता, जबकि अनिमेष कुजूर पुरुषों की रेस में पांचवें स्थान पर रहे।

हरिता भद्रा ने 23.20 सेकंड का समय लेकर महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, सिंगापुर की वेरोनिका शांति परेरा ने (22.78 सेकंड) गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जबकि चीन की चेन युजी 22.93 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। हरिया की साथी उन्नति अयप्पा बोलैंड फाइनल में 23.46 सेकंड के समय के साथ छठे स्थान पर रहीं।

इस मेडल के साथ ही एशियन गेम्स में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में पोडियम तक पहुंचने का भारत का इंतजार खत्म हो गया। इससे पहले, साल 2018 के गेम्स में दुती चंद ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। 23 वर्षीय हरिता इस कॉन्टिनेंटल इवेंट में 200 मीटर में मेडल जीतने वाली छठी भारतीय महिला भी बन गईं।

महाराष्ट्र की स्प्रिंटर हरिता भद्रा ने 65वीं नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने पर्सनल बेस्ट (23.14 सेकंड) के साथ नेशनल टाइटल जीता था, जिसके बाद वह इन गेम्स में उतरी थीं।

दूसरी तरफ, पुरुषों की 200 मीटर फाइनल में अनिमेष कुजूर पांचवें स्थान पर रहे। थाईलैंड के पुरीपोल बूनसन ने 100 मीटर और 200 मीटर स्प्रिंट में डबल जीत हासिल करते हुए अपना दबदबा बनाए रखा। उन्होंने 19.88 सेकंड का समय लेकर एशियन रिकॉर्ड की बराबरी की।

हीट्स में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंचे अनिमेष मेडल के लिए जरूरी रफ्तार नहीं दिखा पाए और एशियन गेम्स में 200 मीटर की अपनी दौड़ पांचवें स्थान पर खत्म की। उन्होंने 20.80 सेकंड में रेस पूरी की। इससे पहले अनिमेष इसी गेम्स में 100 मीटर के सेमीफाइनल में भी पहुंचे थे।

भारत 33 पदकों के साथ मेडल टैली में फिलहाल 12वें स्थान पर है। देश के नाम 4 गोल्ड, 14 सिल्वर और 15 ब्रॉन्ज मेडल हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button