उत्तर प्रदेशनोएडाबड़ी खबर

नोएडा में अवैध रूप से रहने वाले 15 चीनी नागरिक पकड़े, दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेजे गए

नोएडा पुलिस ने गौतमबुद्धनगर में अवैध रूप से रहने वाले 15 चीनी नागरिकों को सोमवार को हिरासत में लिया है। यह सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद अवैध रूप से बिना अनुमति नोएडा में रह रहे थे। हिरासत में लिए गए नागरिकों को दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है।

चीनी नागरिकों से जुड़े हवाला, ठगी और जासूसी के मामले सामने आने के बाद से पुलिस जिले में विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत नोएडा में अवैध रूप से रहने वाले विदेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है और उनके पते की जानकारी लेकर हिरासत में लिया जा रहा है।

अभियान के तहत पुलिस ने जिलेभर से 15 विदेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। इनमें एक महिला व 14 पुरुष हैं। यह सभी वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद नोएडा में अवैध रूप से रह रहे थे। वीजा समाप्त होने के बारे में ये लोग अपने दूतावाज को भी जानकारी नहीं दे रहे थे।

अभियान के तहत पुलिस ने सेक्टर-113 थानाक्षेत्र से 3, सेक्टर-46 थानाक्षेत्र से 1, फेज-2 थानाक्षेत्र से 6, सेक्टर-142 थानाक्षेत्र से 3 और दो को अन्य जगह से पकड़ा है। पुलिस सभी चीनी नागरिकों को दिल्ली स्थित डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। यहां से उन्हें उनके देश भेज दिया जाएगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button