उत्तर प्रदेशलखनऊ

मनरेगा योजना से यूपी में बनेंगी 150 हाईटेक नर्सरी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने मनरेगा योजना से 150 हाईटेक नर्सरी बनाने की योजना तैयार की है। इसके लिये ग्राम्य विकास विभाग को 100 दिनों में नर्सरी (पौधशालाएं) स्थापित करने का प्रस्ताव बना लेने के लिए कहा है। अधिकृत सूत्रों ने बुधवार को बताया कि सरकार की योजना इन पौधशालाओं में 22 करोड़ 50 लाख से अधिक पौधों को रोपित करने की है। प्रत्येक नर्सरी में 15 लाख पौधे रोपे जाएंगे। नर्सरी में रोपित फल, फूल और सब्जी के अच्छी गुणवत्ता के पौधे किसानों की आय के बड़े श्रोत बनेंगे।

उन्होने बताया कि अपने दूसरे कार्यकाल में योगी सरकार नर्सरी (पौधशाला) सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए तेजी से काम कर रही है। योजना से पौधशालाओं से जुड़े किसानों के दिन बहुरेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत बनेगी। प्रत्येक जिले में दो पौधशालाएं बनाई जाएंगी। इनमें किसानों को फूल और फल के साथ सर्पगंधा, अश्रवगंधा, ब्राह्मी, कालमेघ, कौंच, सतावरी, तुलसी, एलोवेरा जैसे औषधीय पौधों को रोपने के लिए जागरूक किया जाएगा। किसानों को कम लागत से अधिक फायदा दिलाने के लिए पौधरोपण की नई तकनीक से जोड़ा जाएगा।

सूत्रों का दावा है कि योजना से पौधों की नर्सरी स्थापित कर लोगों को खुद का रोजगार स्थापित करने के बड़े अवसर मिलेंगे। पौधरोपण के लिए किसानों के प्रशिक्षण कार्यक्रम चलेंगे। सरकार की मंशा किसानों की आय बढ़ाने के साथ उनको अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने की है। राज्य में हरियाली बढ, पर्यावरण को फायदा हो, पेड़-पौधों के प्रति लोगों में लगाव बढ इसके लिए सरकार ने बड़े प्रयास शुरू किए हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button