उत्तर प्रदेशलखनऊ

आईटीआई लखनऊ से 50 अभ्यर्थियों का चयन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार लगातार रोजगार के अवसर प्रदान कर रही है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से 50 अभ्यर्थियों का कम्पनियों में चयन हुआ। कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए आईटीआई लखनऊ में विभिन्न व्यवसायों से उत्तीर्ण, डिप्लोमा धारकों तथा हाईस्कूल, इन्टरमीडिएट पास एवं स्नातक कर चुके प्रशिक्षार्थियों के लिए नौ कम्पनियों ने शिशिक्षु मेले में प्रतिभाग किया। मेले में आई कंपनियों ने प्रशिक्षार्थियों से उनके विषय से संबंधित प्रश्नोत्तरी की।

शिशिक्षु मेले के देखरेख कर रहे नोडल प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने बताया कि शिशिक्षु मेले में लगभग 225 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया और कुशलतापूर्वक कंपनियों के प्रश्नोत्तरी के उत्तर दिए। उन्होंने बताया कि सात्क्षात्कार के उपरान्त 50 अनभ्यर्थियों का चयन किया गया तथा चयनित अभ्यर्थियों को समस्त अधिकारियों ने अपनी शुभकामनाएं दी। साथ ही चयन से वंचित रह गये अभ्यर्थियों को आगामी माह के शिशिक्षु मेले में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया। शिशिक्षु मेले को सफल बनाने के लिए एसपी निगम, कार्यदेशक, निर्भय कुमार, कार्यदेशक सहित अधिकारीगण का विशेष योगदान रहा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button