उत्तर प्रदेशलखनऊ

गौशाला खोले जाने पर आप नेता संजय सिंह ने की मुख्यमंत्री की तारीफ

लखनऊ। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गौशाला खोले जाने पर मुख्यमंत्री की तारीफ की। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री निराश्रित पशुओं को लेकर अत्यंत संवेदनशील हैं, हर ब्लाक में गौशाला खुलेगी अच्छी बात है।

संजय सिंह ने सोमवार को कहा कि गौशाला खोले जाना अच्छी बात है, लेकिन साथ में इंसानों का आशियाना उजाड़ा जा रहा है। अधिकारी मनमाने ढंग से बुल्डोजर चला रहे हैं। बिजली कटौती पर कटाक्ष करते हुए आप नेता ने कहा कि कोयले का उत्पादन 27 प्रतिशत बढ़ा है तो कोयले का संकट कैसे हो गया।

उन्होंने कहा कि कोयला संकट में मामला भ्रष्टाचार का है, पहले कोयले का संकट पैदा करों फिर अडानी से महंगी बिजली और कोयला खरीदों। जनता को महंगी बिजली दो। संजय सिंह ने शुरु से ही उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी को मजबूत करने के लिए स्थानीय मुद्दों पर अपनी टिप्पणियां की हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button