उत्तर प्रदेशलखनऊ

आप सांसद संजय सिंह को हुई अभिभावकों के जेब की चिंता

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) से राज्यसभा सांसद और उप्र प्रभारी संजय सिंह ने प्राइवेट स्कूलों को मिली राहत के विपरित अभिभावकों के जेब की चिंता करते हुए एक ट्वीट किया है। संजय सिंह ने ट्वीट के माध्यम से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्राइवेट स्कूलों से मिलीभगत कर फ़ीस बढ़ाने छूट दें दी। लाखों बच्चों और उनके मां-बाप की हालत का ख़्याल नहीं रखा। काश हमने अपने बच्चों की फ़ीस और अच्छे स्कूल सवाल पर अपनी सरकार चुनी होती।

सोमवार को सांसद संजय सिंह के अभिभावकों के संबंध में ट्वीट करने के बाद प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों ने नाराजगी भी व्यक्त की है। लखनऊ के प्रतिष्ठित प्राइवेट स्कूलों के मालिकों, प्रबंधकों, संचालकों ने संजय सिंह के बयान को राजनीति से प्रेरित बताया है। उनका कहना है कि कोविड की लहर आयी तो उन्होंने आनलाइन पढ़ायी करायी और कम फीस लिया। मौजूदा हालात में प्रदेश सरकार ने उनकी सुनी और अभी थोड़ी राहत दी है। वे सभी स्कूलों के संचालन में आये दिन समस्या देख रहें है, इसके कारण कुछ फीस बढ़ाना बिल्कुल गलत नहीं हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button