उत्तर प्रदेशलखनऊ

एयरपोर्ट पर 25 करोड़ की ड्रग्स के साथ अफ्रीकी महिला गिरफ्तार

दुबई से लखनऊ गांजा लेकर पहुंची थी महिला

लखनऊ। अडानी एयरपोर्ट पर एक महिला तस्कर को 25 करोड़ की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। वो दुबई से फ्लाई दुबई की फ्लाइट एफजेड-443 से ड्रग्स लेकर आई थी। कस्टम अधिकारी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं।

कस्टम सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ यूगांडा की रहने वाली अनीताह नाबाफू वामुकूता दुबई से शनिवार सुबह लखनऊ पहुंची थीं। नेशनल काउंटर टेररिज्म सेंटर के इनपुट पर कस्टम विभाग ने उसके सामान की तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से बीस किलो हाइड्रोपोनिक वीड यानी गांजा बरामद हुआ है। कस्टम अधिकारियों को पहले से ड्रग्स आने की सूचना थी।

पूछताछ में महिला ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। अधिकारी महिला से पूछताछ कर रहे हैं। इसके बाद उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। कस्टम अधिकारियों ने मार्च के पहले सप्ताह में थाईलैंड की एक महिला को 20 किलो गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) के साथ गिरफ्तार किया था। उस समय भी केंद्रीय खुफिया एजेंसी के इनपुट पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई की थी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button