उत्तर प्रदेशबड़ी खबररामपुर

आजम की जौहर यूनिवर्सिटी की दीवार से किताबों के बाद फर्नीचर भी बरामद, मदरसा अलिया से हुआ था चोरी

रामपुर। सपा नेता आजम खां की मुश्किलें बढ़ रही हैं। जौहर विश्वविद्यालय से चोरी की हजारों बेशकीमती किताबें बरामद होने के बाद अब फर्नीचर भी बरामद कर लिया गया है। दरअसल, आजम खान के बेटे और सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो दोस्तों की निशानदेही पर पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी में दीवार तोड़कर मदरसा आलिया से चोरी किए गए फर्नीचर को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने दोस्तों की निशानदेही पर यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों को भी हिरासत में ले लिया है, जबकि तीसरे की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई से यूनिवर्सिटी प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है।

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो दोस्त सालिम व अनवार इन दिनों जुआ खेलने के साथ ही पालिका की रोड क्लीनर मशीन को गायब करने के मामले में पुलिस अभिरक्षा में हैं। पुलिस ने कोर्ट के माध्यम से सालिम व अनवार को अभिरक्षा में लिया था। उनकी निशानदेही पर पुलिसने बुधवार को जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर खुदाई के बाद मदरसा आलिया से फर्नीचर बरामद कर लिया। एएसपी डा.संसार सिंह के अनुसार मदरसा आलिया से फर्नीचर बरामद कर लिया है। साथ ही यूनिवर्सिटी से दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button