उत्तर प्रदेशगोण्डा

गोंडा: स्‍टाफ नर्स की हत्‍या कर पति ने खुद भी फांसी लगाकर दी जान, कमरे में मिली दोनों की लाश

गोंडा: यूपी के गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के एक गांव में घरेलू कलह के चलते पति ने स्‍टाफ नर्स पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। कमरे में नर्स की लाश फर्श पर पड़ी मिली जबकि उनके पति का शव फंदे से लटक रहा था। पुलिस मामले के पीछे घरेलू कलह को वजह बता रही है। बताया जा रहा है कि पति-पत्‍नी के बीच आए दिन झगड़ा होता था। मामला गोंडा के खोड़ारे थाना क्षेत्र के मकोईया गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि राजेन्द्र प्रसाद सिंह के घर कोई अनहोनी हुई है।

पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो तोड़कर अन्दर दाखिल हुए। मकान की दूसरी मंजिल पर राजेन्द्र प्रसाद सिंह के बेटे संजीव सिंह ( उम्र 40 वर्ष) का शव कमरे के अन्दर फंदे से लटक रहा था। पास ही संजीव की पत्‍नी वंदना सिंह ( उम्र 32 वर्ष) का शव फर्श पर पड़ा था। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से संजीव सिंह का शव फंदे से उतारा। वंदना के माथे पर चोट के निशान थे। पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता रहता था।

जब घटना हुई तो घर पर संजीव सिंह के बाबा चन्द्रभान सिंह ( उम्र 85 वर्ष)  मौजूद थे। संजीव के पिता राजेन्द्र प्रसाद सिंह दवा कराने के लिए फैजाबाद गए थे और मां प्रेमलता सिंह बलरामपुर जिला में आंगनबाड़ी विभाग में तैनात हैं। वंदना सिंह प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जमुनहा बभनान में स्टाफ नर्स थीं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button