उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऊर्जा मंत्री से वार्ता के बाद बिजली विभाग के अभियंताओं ने स्थगित किया आंदोलन

लखनऊ। शनिवार को ऊर्जा मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा से बात होने के बाद बिजली विभाग के अभियंताओं व जूनियर इंजीनियरों ने आंदोलन को स्थगित कर दिया। ऊर्जा मंत्री ने अभियंताओं से बेहतर माहौल बनाने की अपील करने के साथ ही समस्याओं के समाधान के स्पष्ट संकेत दे दिया। पहले बिजली विभाग के अभियंता चार, पांच व छह अप्रैल के लिए सामुहिक अवकाश ले चुके थे, जिसे अब स्थगित कर दिया है।

उप्र राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के महासचिव प्रभात सिंह ने बताया कि शनिवार को सचिवालय कक्ष में ऊर्जा मंत्री से संगठन के सभी पदाधिकारी मिले और उनसे वार्ता हुई। संगठनों के प्रतिनिधियों ने विस्तार से ऊर्जा निगमों में व्याप्त भय के वातावरण के बारे में और चल भ्रष्टाचार के विषय में चर्चा की। इसके बाद ऊर्जा मंत्री को लिखित ज्ञापन दिया गया। एके शर्मा ने सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद समस्या समाधान के लिए आश्वास्त किया। अरविंद शर्मा ने कहा कि बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए सभी संगठनों का सहयोग लिया जाएगा और बेहतर तथा स्वस्थ वातावरण तैयार किया जाएगा। वार्ता के समय प्रबंधन की ओर से पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार और निदेशक कार्मिक एके पुरवार तथा संघ की ओर शैलेन्द्र दुबे, पल्लव मुखर्जी, जीबी पटेल आदि मौजूद रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button