उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

ईडी की छापेमारी के बाद अब माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों से पूछताछ, ED ने तन्नू अंसारी को किया तलब

लखनऊः दो दिन पहले ही माफिया मुख्तार अंसारी (mafia mukhtar ansari) के करीबियों और उनके पैतृक आवास पर ईडी की छापेमारी हुई थी. अब ईडी माफिया मुख्तार अंसारी के करीबियों से पूछताछ के लिए उन्हें तलब कर रही है. सोमवार को बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेहद करीबी रिश्तेदार तन्नू अंसारी को ईडी ने जोनल ऑफिस बुलाया है. तन्नू अंसारी के डालीबाग स्थित घर पर ईडी ने 10 घंटे तक छापेमारी की थी.

जानकारी के अनुसार बाहुबली मुख्तार अंसारी के करीबी तन्नू अंसारी को सोमवार को ईडी ने लखनऊ स्थित जोनल ऑफिस तलब किया है. बताया जा रहा है कि लखनऊ में तन्नू अंसारी ही मुख्तार के सभी कामकाज देखता था. ईडी की छापेमारी में मुख्तार को उसके घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे. जिसमें नेपाल और दिल्ली में स्थित माफिया मुख्तार अंसारी की अघोषित प्रॉपर्टी शामिल है. इन्ही दस्तावेजों के आधार पर तन्नू से पूछताछ की जाएगी.

ईडी ने तन्नू अंसारी के अलावा गाजीपुर के विक्रम अग्रहरि, गणेश मिश्रा, खान बस सर्विस के कार्यालय में भी छापेमारी की थी. ऐसे में इन सभी को ईडी ने पूछताछ के लिए अलग-अलग समय पर तलब किया. इसी बीच गणेश मिश्रा ने कहा है कि मेरे ऊपर कोई आपराधिक केस नहीं है और ना ही मैं कहीं अपराध से जुड़ा हुआ हूं. बाहुबली मुख्तार अंसारी से भी मेरा कोई संबंध नहीं है. यदि मैं मुख्तार का करीबी होता तो अब तक अफजाल अंसारी ने 500 से ऊपर बयान दे चुके होंगे. किसी भी बयान में उन्होंने मेरा नाम तक नहीं लिया है. उन्होंने कहा कि मेरा संबंध समाजवादी पार्टी से नहीं बल्कि सपा मुखिया अखिलेश यादव से है.

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button