उत्तर प्रदेशबदायूं

विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीमार हो गए हैं अखिलेश यादव : डिप्टी सीएम केशव

बदायूं। दो अक्टूबर पर यूपी के बदायूं पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केशव ने अखिलेश यादव को निशाने पर रखा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बदायूं के उझानी में बाबू जी कल्याण क्रिकेट प्रीमियर लीग का उदघाटन करने पहुंचे थे। संबोधन की शुरुआत में चुटकी लेते हुए केशव ने कहा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव के बाद बीमार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं उनके उत्तम स्वास्थ की कामना करता हूं।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बरेली से कार के जरिये केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा संग उझानी पहुंचे। यहां पर  बाबू जी कल्याण क्रिकेट प्रीमियर लीग का उदघाटन किया। इसके बाद उनिहोंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए अखिलेश पर निशाना साधने के साथ ही कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। कहा कि कांग्रेस के आने वाले राष्ट्रीयध्यक्ष रिमोट से चलेंगे। डिप्टी सीएम ने बसपा का जिक्र तक नहीं किया। उझानी के बाद बदायूं  में हिल्यी विधायक हरीश शाक्य के घर पहुंच पार्टी पदाधिकारियों से चर्चा के लिये रवाना हुये।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button