उत्तर प्रदेशलखनऊ

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने पर भड़के अखिलेश यादव कहा- ‘समाजवादियों के साथ पहले हो चुका’

लखनऊ। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के बाद राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा और एनडीए के नेता जहां राहुल गांधी पर हुई इस कार्रवाई को जायज ठहरा रहे हैं तो वहीं कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेता इस भाजपा की चाल बता रहे हैं।

इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सपा के कई नेताओं की सदस्यता भी बीजेपी ने ली है, अब कांग्रेस के सबसे बड़े नेता राहुल गांधी की सदस्यता चली गई। महंगाई और बेरोजगारी जैसे असली मुद्दों और दोस्त कारोबारी पर बहस से ध्यान हटाने के लिए जानबूझकर ये सब किया गया है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कहा कि जब से बीजेपी की सरकार यूपी में आई है, तब से प्रशासन का साथ लेकर झूठे मुकदमे लगवाए। कई ऐसे मौके आए हैं जब प्रशासन और शासन ने मिलकर समाजवादी पार्टी के सदस्यों की सदस्यता ली है। आजम खान और उनके बेटे की भी सदस्यता गई।

बता दें कि गुजरात की सूरत कोर्ट ने बीते गुरुवार को  2019 के पुराने मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद लोकसभा अध्यक्ष ने आज शुक्रवार को राहुल गांधी की सदस्यता भी समाप्त कर दी है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button