उत्तर प्रदेशलखनऊ

अखिलेश यादव बोले- नई पीढ़ी कट्टर विचारों के खिलाफ, क्योंकि…

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि “नयी पीढ़ी किसी भी तरह के कट्टर विचारों के ख़िलाफ़ होती है।”

अखिलेश  यादव ने लिखा कि ‘नयी पीढ़ी’ इसीलिए नयी कही जाती है क्योंकि उसकी सोच नयी होती है, पुरानी नहीं। “नयी पीढ़ी आने वाले कल की ओर खुले नज़रिये से देखती है। वह पिछली पीढ़ियों की तुलना में अधिक प्रगतिशील होती है और उसका सोचने का दायरा बहुत बड़ा होता है,”।

उन्होंने कहा कि नयी पीढ़ी दुनिया भर को न केवल अनुभव करना चाहती है बल्कि गले भी लगाना चाहती है। “नयी पीढ़ी का नेचर इंक्लूसिव और एकमोडेटिंग होता है। उसमें भेदभाव के लिए कोई जगह नहीं होती। वह हर धर्म, पंथ और विचार के प्रति सहनशील होती है”।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि नयी पीढ़ी के विचार “फ्लेक्सिबल और मानवीय” होते हैं। वह सबको सुनना, समझना चाहती है और उसके दिल में “सम्मान, प्रेम और मोहब्बत” भरी होती है। अखिलेश यादव के मुताबिक, नयी पीढ़ी इंसानियत और बंधुत्व से भरी होती है तथा अमन-चैन और तरक़्क़ी पसंद करती है।

अखिलेश यादव कहा कि “नयी पीढ़ी ख़ुद भी खुश रहना चाहती है और सबको खुश देखना चाहती है। वह दुख देने वालों का विरोध करती है। इसीलिए नयी पीढ़ी किसी भी तरह की कट्टरता और साम्प्रदायिकता के ख़िलाफ़ होती है।”

उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से जो लोग वर्चस्व या दमन बनाये रखना चाहते हैं, वे नयी पीढ़ी की खुली सोच और सकारात्मक ऊर्जा से डरते हैं, क्योंकि नयी पीढ़ी सदियों से चले आ रहे शोषण और उत्पीड़न को चुनौती देती है। उन्होंने अंत में कहा कि “अब नयी पीढ़ी का सकारात्मक दौर शुरू हो चुका है। परिवर्तन और बदलाव तय है। नयी पीढ़ी ही मोहब्बत, अमन-चैन, खुशहाली और सबकी तरक़्क़ी का नया इतिहास लिखेगी।”

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button