उत्तर प्रदेशलखनऊ

अक्षयपात्र ने अयोध्या में किया राशन किट का वितरण

लखनऊ। अक्षयपात्र द्वारा आज पुनः अयोध्या में राशन किट का वितरण किया गया। वजीरगंज, महाराजा अग्रसेन मार्ग स्थित मारवाड़ी सेवा ट्रस्ट के भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों व अयोध्या के संतों की मौजूदगी में सेवा भारती द्वारा इस राशन किट का वितरण किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष व श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय जी, अयोध्या के मंडलायुक्त नवदीप जी, श्री राम वल्लभा कुंज के स्वामी राजकुमार दास जी, तिवारी मंदिर व वशिष्ठ पीठ के पीठाधीश्वर गिरीश पति त्रिपाठी जी, सेवा भारती के विभाग संगठन मंत्री दिनेश जी व जीएसटी के पूर्व कमिश्नर इंद्र प्रकाश तिवारी जी आदि की मौजूदगी में आज पांच सौ और राशन किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर चंपत राय जी ने अक्षय पात्र के प्रमुख स्वामी मधु पंडित दास जी द्वारा देश भर में किये जा रहे सेवा कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि अयोध्या में पहले भी कई बार अक्षयपात्र द्वारा राशन किट का वितरण किया गया है।

अक्षयपात्र व सेवा भारती द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी अतिथियों को अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अयोध्या के प्रचारक अनिल जी, सेवा भारती लखनऊ के राजेश अग्रवाल जी, लघु उद्योग भारती के अजय सिंघल जी, पुनीत केसरवानी जी, दुर्गा प्रसाद त्रिपाठी जी, आभा सिंह व सौरभ सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रेम चंद्र पांडे जी ने किया।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button