उत्तर प्रदेशलखनऊ

एकेटीयू में बनेगा एलुमिनाई एसोसिएशन, जुड़ सकेंगे पुरातन विद्यार्थी

लखनऊ। डाॅ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शनिवार को कुलपति प्रो. प्रदीप कुमार मिश्र की अध्यक्षता में कार्यपरिषद की 42वीं बैठक हुई। इसमें इनोवेशन एंड इंटरप्रिन्योरशिप और ट्रेनिंग और प्लेसमेंट के लिए दो डीन की नियुक्ति को हरी झंडी मिली।

वहीं, विश्वविद्यालय द्वारा सामाजिक कार्यों में सक्रिय सहभागिता के लिए नीति निर्धारण पर सहमती बनी। साथ ही विश्वविद्यालय एल्युमनाई एसोसिएशन बनाने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी। बैठक में विश्वविद्यालय के एलुमिनाई एसोसिएशन के गठन पर चर्चा हुई, जिसे सैद्धांतिक मंजूरी दी गयी।

बैठक में इनोवेशन एंड इंटरप्रिन्योरशिप और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट के लिए दो डीन की नियुक्ति पर सहमति बनी है। नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने में जहां डीन की नियुक्ति से बल मिलेगा वहीं संगठित तरीके से कार्य भी होंगे।

विश्वविद्यालयी स्तर पर सामाजिक कार्यों में सहभागिता के लिए नीति निर्धारण करने पर भी विचार हुआ। जागरुकता के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कैंप लगाया जाएगा। इसके साथ बैठक में विश्वविद्यालय के एलुमिनाई एसोसिएशन के गठन पर को सैद्धांतिक सहमति बनी। इस एसोसिएशन के गठन से पुरातन विद्यार्थी विश्वविद्यालय से फिर जुड़ सकेंगे, जिसका लाभ विश्वविद्यालय को मिलेगा।

बैठक में छत्रपति साहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो विनय पाठक, आईआईटी रूढ़की के प्रो संदीप सिंह, आईआईटी कानपुर के प्रो मणींद्र अग्रवाल, मैजेस्टी ऑटो लिमिटेड के अध्यक्ष डाॅ महेश मुंजाल, कुलसचिव नंदलाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button