उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ होकर चलने वाली अमरनाथ और चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 22 जून को रद्द

लखनऊ। रेलवे ने अग्निपथ योजना के खिलाफ जारी आंदोलन की वजह से लखनऊ होकर चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस और 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस को 22 जून को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा लखनऊ होकर चलने वाली 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस सद्भावना एक्सप्रेस और 14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें मंगलवार को निरस्त हैं। इससे यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे धरना-प्रदर्शन के चलते लखनऊ होकर चलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस,15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस,15910 लालगढ़-डिब्रूगढ अवध असम एक्सप्रेस 22 जून बुधवार को निरस्त कर दी गई हैं।

इसी तरह से लखनऊ होकर चलने वाली 14015 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस सद्भावना एक्सप्रेस,14649 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस, 12523 न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली एक्सप्रेस,13020 काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस,15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 04651 जयनगर-अमृतसर क्लोन स्पेशल ट्रेन,14005 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस एक्सप्रेस,

13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस और 19422 पटना-अहमदाबाद एक्सप्रेस मंगलवार को निरस्त कर दी गई हैं। इसके अलावा 05497 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन,05449 नरकटियागंज-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन,05450 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 05142 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित स्पेशल ट्रेन,05096 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन,05498 गोरखपुर-नरकटियागंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन,05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 05095 गोरखपुर – नरकटियागंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन, 05156 गोरखपुर-छपरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन,05155 छपरा-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन,05247 सोनपुर-छपरा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन और 05248 छपरा-सोनपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन भी मंगलवार को रद्द हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button