अमेठीउत्तर प्रदेशकरियरताज़ा ख़बर

16 नवंबर से 6 दिसंबर 2022 तक अयोध्या में होगा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन।

अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड, दलाल के झांसे में ना आएं अभ्यर्थी–कर्नल।

अमेठी 08 अक्टूबर 2022, अग्निवीर भर्ती के लिए किसी दलाल के झासे में ना आये, भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह कम्प्यूटराइज्ड तथा फूलप्रूफ है। उक्त जानकारी कर्नल जे.एस. स्वाने, निदेशक सैनिक भर्ती ने दी है। उन्होने बताया है कि अभ्यर्थी अपने सभी अभिलेख भर्ती रैली में लेकर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि भर्ती रैली 16 नवम्बर से 06 दिसम्बर तक अयोध्या में सम्पन्न होंगी। उन्होने बताया कि भर्ती रैली में मूल ईआईडी स्लिप लाना अनिवार्य है। इसके बिना उन्हें रैली में प्रवेश नही दिया जायेंगा। रैली में मोबाइल का प्रयोग मना है। अभ्यर्थी आधार से लिंक किया हुआ मोबाइल लेकर आयेंगे लेकिन उसे  स्विच आफ रखेंगे। जॉच के दौरान अभिलेखों में त्रुटि पाये जाने या जन्मतिथि से छेडछाड़ करने पर अभ्यर्थी को निकाल दिया जायेगा। उन्होने बताया कि सभी अभ्यर्थी कोविड-19 डबल वैक्शीनेशन प्रमाण पत्र लेकर आयेंगे। सभी अभ्यर्थियों को अयोध्या में डोगरा रेजीमेंटल सेण्टर में स्थित रैली ग्राउण्ड में नाकापोस्ट गेट से प्रवेश दिया जायेंगा। आठवी पास अभ्यर्थी आठवी पास का मार्कशीट तथा टीसी जिला शिक्षा अधिकारी से काउण्टरसाइन कराकर लायें। 

 

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button