अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीति

अमेठी वालों को अभी तक विकास के नाम पर मिला है सिर्फ धोखा – आकर्ष

संग्रामपुर – मंगलवार को अमेठी 186 विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शुक्ला के पुत्र एवं ब्लाक प्रमुख भेंटुआ आकर्ष शुक्ला ने क्षेत्र में पूरे मेदनी मधुपुर, मिश्रौली बड़गाँव, सरैया बड़गाँव, गोरखापुर हरिजन बस्ती, खदरी, भैरवपुर , इटौरी दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट कर अपने पिता को विजयी बनाने व प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने की अपील की । जनसंपर्क के दौरान आकर्ष शुक्ला ने जमकर अन्य प्रत्याशियों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि रोने और धोने का नाटक अमेठी की जनता एक बार झेल चुकी है विकास के नाम पर अमेठी को ठगा गया। दोबारा फिर एक बार उसी को न्याय मांगने के नाम पर दोहराया जा रहा है न्याय मांगने के नाम पर अमेठी को ठगने का प्रयास किया जा रहा है आप सभी ने एक बार सबको देखा है अब हमारे पिता जी को विधायक बना कर देखें अमेठी के हर वर्ग का विकास होगा। आप सभी से कंधे से कंधा मिलाकर चलूँगा और सुख दुख में शामिल रहूंगा। वही क्षेत्र की जनता ने तालियां बजाकर और जयकारे लगाकर उनका भरपूर समर्थन दिया । वहीं आकर्ष शुक्ला ने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए कहा कि हमें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है क्योंकि कुछ प्रत्याशी ऐसे है जो कि पिछले 10 व 15 सालो से जनता के बीच न गये है और न ही नजर आये हैं मेरे पिताजी लगातार क्षेत्र में बने हुए हैं और जनता का उन्हें भरपूर समर्थन और प्यार मिल रहा है अन्य प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो जाएगी । क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या का जबाब देते हुए कहा कि सबसे बड़ी समस्या यह थी कि विधायक जी पूरे 5 साल लोगों को नजर नहीं आये।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button