उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज: राहुल गांधी के बयान से नाराज तीर्थ पुरोहितों ने किया प्रदर्शन

प्रयागराज। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान से नाराज प्रयागवाल सभा के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने संगम क्षेत्र में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। सभा के अध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस नेता का बयान कि “ये देश तपस्या का है पुजारियों का नहीं ” बचकाना है और उन्हें गैर जिम्मेदाराना बयान से बचना चाहिए।

प्रयागवाल के सदस्यों ने राहुल गांधी के विरोध में नारे लगाते हुए उनके इस असंसदीय शब्द को वापस लेने और देश के पुजारियों से माफी मांगने की मांग की। पालीवाल ने कहा कि कांग्रेसी नेता को सनातन धर्म की जानकारी हासिल करनी चाहिए। सनातन धर्म में सबके अपने धार्मिक कृत्य हैं, सबके अपने कार्य हैं। तप करने वाला तपस्वी और पूजा पाठ कराने वाला पुजारी किसी के लिये भी अपशब्द कहना उचित नहीं है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button