उत्तर प्रदेशलखनऊ

जन स्वाभिमान दिवस मनाने लखनऊ पहुंचें अपना दल के पदाधिकारी

लखनऊ। अपना दल (एस) के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन स्वर्गीय डा.सोनेलाल पटेल की 72 वीं जयंती पर दो जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होने जा रहा है। इसे जन स्वाभिमान दिवस का नाम दिया गया हैं और दिवस मनाने के लिए प्रदेश से अपना दल के पदाधिकारियों का लखनऊ पहुंचना शुरू हो गया है।

अपना दल के महासचिव आरबी सिंह पटेल ने कहा कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का लखनऊ में पहुंचना हो गया है और कल सुबह तक हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ जा जायेंगे। अपना दल के कार्यकर्ता शहर के अलग अलग क्षेत्र में रूके है और तय समय पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय सोनेलाल पटेल ने एक आंदोलन को जन्म दिया था, जो आज पार्टी के रूप में आगे बढ़ रही है। पार्टी को बनाने के लिए वर्तमान नेतृत्व ने भी पूरी तरह से सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों को आगे बढ़ाया है और उनके विचारों को लेकर पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं। हम कार्यकर्ता प्रत्येक वर्ष दो जुलाई को सोनेलाल जी की जयंती मनाते आये हैं, इस बार जन स्वाभिमान दिवस के रूप में इसे मनाया जायेगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button