उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्राचीन मूर्ति की मंदिर में स्थापना के लिए मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

  • असामाजिक तत्वों के लोगों ने खुदाई में मिली मूर्ति को कब्जे में लिया

लखनऊ। खुदाई में मिली मूर्ति को उसी स्थान में मंदिर बनाकर स्थापित किए जाने की ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और एसडीएम से की मांग। मुख्यमंत्री दरबार में आकर गांव वालों ने अपनी मांगों में बताया कि फतेहपुर,औंग थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडरा स्थित झारखण्ड बाबा मंदिर के पास खुदाई के दौरान भगवान् विष्णु की एक प्राचीन मूर्ति मिली है। मूर्ति मिलने की खबर फैलते ही मौके पर आसपास गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जिस मंदिर के पास मूर्ति मिली है, उस मन्दिर परिसर में 16 सितंबर 2024 को मुन्ना सिंह ने जबरन JCB के द्वारा तोड़ फाड़ किया और 4 नीम के हरे पेड़ कटवा दिये जिस दौरान खुदाई में जमीन से विष्णु भगवान की एक प्राचीन 12वीं शताब्दी की मूर्ती निकल आई। मूर्ति निकलने की सूचना पर गांव व आसपास गांव के लोग भारी संख्या में एकत्र हो गए। जिस मंदिर परिसर में मूर्ती मिली है वह मंदिर भी काफी पुराना है और मंदिर में प्रतिवर्ष नवरात्र की नवमी को मेला लगता है।

अब समस्त ग्राम वासी चाहते है कि मूर्ती को मन्दिर परिसर मे ही इस्थापित किया जाये लेकिन मनोज, धर्मेंद्र और मुन्ना मूर्ति को अपने दरवाजे रखे है मन्दिर परिसर मे इस्थापित नही होने दे रहे है। इस बारे में एसडीएम बिंदकी, सीओ बिंदकि, एसओ औंग, इंस्पेक्टर वन विभाग को लिखित ज्ञापन दिया गया है। जिसमे क्षेत्र के ग्रामीणों ने मूर्ती को उसी स्थान में स्थापित कराए जाने की मांग की है।

11zon_JPEG-to-PDF_compressed_11zon

गौरतलब है कि यह मूर्ति फिलहाल गाँव के ही मुन्ना सिंह गौतम के बरामदे में रखी हुई है। ग्रामीणों द्वारा उपजिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना में कहा गया है कि खुदाई के दौरान मिली प्रचीन भगवान् विष्णु की मूर्ति को मुन्ना सिंह गौतम के बरामदे से हटवा कर जब तक मंदिर का निर्माण खुदाई वाले स्थान पर हो जाता है तब तक पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया जाए।

मुन्ना सिंह गौतम आदि खुदाई वाले स्थान पर मंदिर निर्माण में बाधक बन रहे है जब कि यह जमीन राजस्व विभाग के अधीन है और मुन्ना सिंह गौतम आदि अनाधिकृत रुप से वेशकीमती अति प्राचीन भगवान् विष्णु की मूर्ति स्थापना व मंदिर निर्माण में अवरोध पैदा कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी बिंदकी से जहाँ मूर्ति निकली है उसी स्थान पर मंदिर बनवाने और स्थापना कराए जाने की अनुमति मांगी है। जब तक मंदिर न बन जाए और जब तक भगवान् विष्णु की मूर्ति स्थापित न हो जाए थाना औंग पुलिस की अभिरक्षा में रखवाने की ग्रामीणों ने मांग की है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button