उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र राज्य ललित कला अकादमी मे शुरू हुई कला अभिरूचि कार्यशाला

  • 20 जून तक सुबह 8 से 10 बजे तक होगी कार्यशाला

लखनऊ। युवाओं में कला के प्रति अभिरूचि जाग्रत करने के उद्देश्य से उ.प्र. राज्य ललित कला अकादमी की ओर से एक से 20 जून कार्यशाला आयोजित की गई है। कार्यशाला में 10 से 17 एवं 18 से 25 आयु वर्ग के प्रशिक्षु भाग ले सकते हैं। यह जानकारी अकादमी के अध्यक्ष सीताराम ने कश्यप ने बुधवार को उद्घाटन अवसर पर दी।

इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष जो स्वयं में वरिष्ठ चित्रकार भी है, ने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया कहा कि यह प्रशिक्षण भविष्य में किसी न किसी रूप में उनके काम आएगी। इसके साथ ही उन्होंने चित्रकला सीखने की बारीकियों से भी अवगत कराया। उ.प्र संस्कृति विभाग विशेष सचिव एवं अकादमी के सचिव आनन्द कुमार ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 1 से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक अकादमी परिसर में चलेगी।

कार्यशाला के प्रतिभागियों को अंतिम दिन 20 जूना प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर जानकारी दी गई कि लगभग 20 वर्ष इस ग्रीष्मकालीन कला कार्यशाला को शुरू किया गया था जिसके सुपरिणाम प्राप्त हुए। इस अवसर पर अकादमी के वरिष्ठ सहायक राजेंद्र मिश्र, साहब बख्श सहित कर्मचारी व कला प्रेमी भी उपस्थित थे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button