उत्तर प्रदेशमेरठ

ढोल बजवा कर पूर्व मंत्री याकूब के घर पर कुर्की वारंट चस्पा

मेरठ। पुलिस की पकड़ से फरार पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर पर बुधवार को पुलिस ने कुर्की वारंट चस्पा कर दिया। पुलिस लगातार पूर्व मंत्री और उनके परिजनों की तलाश में दबिश दे रही है। उधर पूर्व मंत्री के फरार बेटे फिरोज ने फेसबुक पर ईद की बधाई देकर पुलिस को चुनौती दी है।

खरखौदा थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में अल फहीम मीट प्लांट पर बिना लाइसेंस के मीट की प्रोसेसिंग और पैकिंग करने को लेकर पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, पत्नी संजीदा, बेटे फिरोज, इमरान समेत 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही याकूब और उनका परिवार फरार चल रहा है। अदालत से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद भी पुलिस अभी तक याकूब और उनके परिवार को पकड़ नहीं पाई है। इसलिए पुलिस ने कोर्ट से पूर्व मंत्री के मकान का कुर्की वारंट हासिल किया है। बुधवार को किठौर पुलिस ने मेरठ शहर में सराय बहलीम स्थित पूर्व मंत्री के घर पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिया। इस दौरान पुलिस ने ढोल भी बजवाया।

इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा ने बताया कि याकूब कुरैशी के सराय बहलीम स्थित घर पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिया गया है। याकूब के बेटे फिरोज की अग्रिम जमानत पर 12 मई को कोर्ट में सुनवाई होगी। उधर फिरोज ने फेसबुक पर लोगों को ईद की बधाई देकर पुलिस को चौकन्ना कर दिया है। पुलिस की पकड़ से फरार फिरोज लगातार फेसबुक पर सक्रिय है, लेकिन पुलिस अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि याकूब और उसके परिवार की तलाश में लगातार दबिश जारी है। उनकी तलाश में कई ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button