उत्तर प्रदेशलखनऊ

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर हमला, मुकदमा दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह और उनके बेटों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना बीती रात करीब नौ बजे हुई। उपमुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात लैब असिस्टेंट रवींद्र शुक्ला अपनी कार से परिवार के साथ लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी की टक्कर इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह की कार से हो गई। गाड़ी टकराने के बाद शुरू हुआ विवाद इंस्पेक्टर के घर तक पहुंचा। आरोप है कि अनिल कुमार सिंह अपने बेटों के साथ मिलकर रवींद्र से गाली-गलौज करने लगे और मारपीट की।

रवींद्र ने बताया कि आरोपियों ने लोहे की रॉड और वाइपर पाइप से उन पर हमला किया। हमले में गंभीर रूप से घायल रवींद्र को स्थानीय लोगों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एडीसीपी ईस्ट अमित कुमावत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button