उत्तर प्रदेशबड़ी खबरबदायूं

बदायूंः तांत्रिकों की कारस्तानी, मंत्र पढ़कर महिला की आंखों में फेंका पानी, रोशनी गयी

यूपी के बदायूं में सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास को लेकर अजीब घटना ने एक महिला के आंख की रोशनी छीन ली है। सरेराह हुई घटना से खलबली मची है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। बताया जा रहा है कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के खेड़ादास गांव में दो तांत्रिक पहुंचे थे। दोनों ने एक महिला को उसकी परेशानियों से निजात दिलाने का भरोसा दिया।

महिला को भरोसे में लेने के बाद तांत्रिक ने कोई मंत्र पढ़ने का नाटक किया और महिला की आंखों में पानी जैसा कोई पदार्थ फेंका। इससे अचानक महिला की हालत खराब हो गई। उसे दिखाई देना भी बंद हो गया। चीख पुकार मचने पर लोग जुटते इससे पहले ही दोनों तांत्रिक वहां से भाग खड़े हुए।

ग्रामीणों ने दोनों का पीछा करते हुए ओरछी चौराहे के पास दोनों को पकड़ लिया। वहां करीब एक घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान पिकेट से पुलिसकर्मी भी गायब रहे। पुलिस के नहीं पहुंचे पर ग्रामीण दोनों को पकड़कर दोबारा गांव लेकर आए। इसी बीच किसी ने पुलिस को मामले की पूरी जानकारी दी। करीब तीन घंटे बाद गांव पहुंची पुलिस ने दोनों को कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button