उत्तर प्रदेशलखनऊ

स्टेट GST की राजस्थान में बड़ी कार्रवाई : एक साथ 100 से अधिक स्थानों पर की छापेमारी, 200 करोड़ की कर चोरी उजागर

जयपुर। राजस्थान के वाणिज्य कर विभाग राज्य भर में एक साथ 110 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सर्वेक्षण कार्रवाई करते हुए लगभग 200 करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इसके अनुसार विभाग के 300 से अधिक अधिकारियों की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न जिलों में एक साथ यह कार्रवाई की। इसके अनुसार विभाग को लंबे समय से सूचनाएं प्राप्त हो रही थी कि राज्य में प्लाईवुड, सेनेटरी आइटम, टाइल्स, खाद्य तेल, होटल, रियल एस्टेट सहित कई क्षेत्रों में कुछ व्यापारी कर चोरी में संलिप्त हैं। इन्हीं सूचनाओं के आधार पर यह व्यापक अभियान चलाया गया।

आधिकारिक बयान के अनुसार इस अभियान के दौरान कई स्थानों से कच्ची पर्चियां, फर्जी बिलिंग एवं अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। कई व्यापारियों ने कर चोरी की बात स्वीकार करते हुए स्वेच्छा से लगभग 10 करोड़ रुपये की राशि विभाग में जमा करवाई है। विभाग द्वारा जब्त दस्तावेजों के आधार पर अब विस्तृत जांच की जाएगी।  उल्लेखनीय है कि वाणिज्य कर विभाग द्वारा वर्तमान में कर चोरी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले दिनों में इस प्रकार की कार्यवाहियों में और अधिक तेजी लाई जाएगी।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button