उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ: यूपी में मौसम पर आया बड़ा अपडेट, 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार से ही मौसम में बदलावा हुआ है। शुक्रवार रात को रुक-रुक बारिश हुई है। जिससे लोगों को गर्मी से खासी राहत मिली है। वहीं शनिवार को भी बारिश का यह सिलसिला जारी रहा है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार की तरह शनिवार को भी अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से लखनऊ, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, बस्ती, सुलतानपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर समेत 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं करीब 18 जिलों हल्की बारिश की बात बताई जा रही है। इसके अलावा बिजली गिरने की भी संभावना जारी की है।

राजधानी लखनऊ में रात को हल्की बारिश हुई। हालांकि मौसम शाम से ही सुहाना हो गया था। वहीं शनिवार सुबह भी हल्की बारिश हुई। कुछ देर  के लिए बारिश रुकी, लेकिन 11 बजे के बाद एक बार फिर बारिश शुरू हो गई। लखनऊ में शुक्रवार को 47.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button