उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरीवाराणसी

नाव हादसा: गंगा से तीन शव निकाले गए, एक की तलाश जारी

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना क्षेत्र के प्रभुघाट पर सोमवार को गंगा में नौकायन के दौरान एक छोटी नाव पलट गई। हादसे में नाविक समेत 06 लोग पानी में डूबने लगे। आसपास के मल्लाहों ने दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीन के शव बरामद किए, जिसमें नाविक का भी शव है। एक अन्य की तलाश जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मरुधर एक्सप्रेस ट्रेन में पैंट्री कार संचालक केशव अपने साथियों- पवन, फिरोजाबाद निवासी संजय (36), अनस (20) और इमामुद्दीन (30) के साथ वाराणसी घूमने आया था। दोपहर में सभी लोगों ने नाविक शनि (55) की नाव किराये पर ली और उसके साथ गंगा में नौकायन करने लगे। नाव के गंगा बीच पहुंचते ही सभी पार्टी करने लगे।

इसी दौरान नाव प्रभुघाट के सामने पहुंची तो अचानक उसमें छेद हो गया और पानी भरने लगा। यह देख नाव सवारों में भगदड़ मच गई और नाव पलट गई। यह देख वहां गंगा में नाव चला रहे अन्य मल्लाहों ने केशव और पवन को तो किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, संजय, अनस, इमामुद्दीन और नाविक शनि गंगा की लहरों में समा गये।

सूचना पर वहां पहुंचे एनडीआरएफ की 11वीं बटालियन के गोताखोर और जल पुलिस के जवानों ने नाविक शनि, अनस और इमामुद्दीन का शव कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक कर गंगा की लहरों में से निकाला। संजय की तलाश के दौरान गोताखोरों को आंधी पानी से भी जूझना पड़ा। संजय की तलाश जारी है।

उधर, हादसे की जानकारी पर मृतक शनि के परिजन भी घाट पर पहुंच गये। उनके रूदन और चीत्कार से घाट पर मौजूद लोग भी द्रवित हो गये। भेलूपुर पुलिस के अनुसार मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिवार वालों के आने के बाद उनका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button