उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

उत्तर प्रदेश के समग्र विकास एवं जनआकांक्षाओं के अनुरूप बनाया गया बजट : योगी

  • यूपी के हर परिवार को मिलेगा रोजगार: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बजट पेश होने के बाद एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए गांव, गरीब, किसान,नौजवान और महिलाओं को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। कहाकि उत्तर प्रदेश सरकार का यह बजट पांच वर्षों का विजन भी है। मोदी के मार्गदर्शन में लोक कल्याण संकल्प पत्र के अनुरूप जनआकांक्षाओं को ध्यान में रखकर समग्र विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक हो सके इस दृष्टि से बजट बनाया गया है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि संकल्प पत्र की 130 घोषणाओं के 97 संकल्पों को हमने पहले ही बजट में शामिल किया है। अन्नदाता किसानों को ध्यान में रखते हुए आलू, टमाटर, प्याज के लिए विशेष कोष की स्थापना का प्रावधान है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को साल में दो सिलेण्डर नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। अगले पांच वर्षों में सम्पूर्ण बुन्देखण्ड को प्राकृतिक खेती के साथ जोड़ा जायेगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के अंदर युवाओं के लिए खासतौर पर स्वामी विवेकानन्द सशक्तीकरण योजना प्रारम्भ की गयी है। प्रतिभाशाली युवाओं के लिए अभ्युदय कोचिंग के लिए व्यवस्था की गयी है। वृद्धावस्था पेंशन की राशि बढ़ाने का काम भी सरकार ने किया है। उन्होंने बताया कि यूपी के हर परिवार को रोजगार देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button