उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्राइवेट स्कूलों में मानक के अनुरूप नहीं बन रही बिल्डिंग

लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के जोन अधिकारियों ने बीते दिनों एक सर्वे में पाया कि शहर के ज्यादातर प्राइवेट स्कूलों में मानक के अनुरूप बिल्डिंग नहीं बन रही है। स्कूल प्रबंधन अपने अनुसार बिल्डिंगों का निर्माण करा रहा है। स्वीकृत मानचित्र के अतिरिक्त निर्माण कार्य को चोरी छूपे स्कूल प्रबंधन कराता है।

जुलाई माह में स्कूलों के खुलने से पहले आशियाना, वृंदावन कालोनी, राजाजीपुरम, विकास नगर के स्कूलों के प्रबंधकों ने अपने स्कूल में निर्माण कार्य कराये हैं। विकास नगर के एक स्कूल ने हॉल के कमरे को तोड़कर दो कमरे बनवाये और इसके ऊपर हॉल का निर्माण करा दिया। राजाजीपुरम में एक प्रतिष्ठित स्कूल के प्रबंधक ने अपने नये स्कूल में जून माह में तेजी से निर्माण कार्य कराया।

एलडीए के जोन अधिकारी अपने क्षेत्रों में स्कूलों के निर्माण कार्यो पर दृष्टि रखे हुए हैं, लेकिन अभी तक किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है। सड़क मार्ग पर हो रहे निर्माण कार्यो को आते जाते देखने वाले लोगों को एलडीए की हनन दिखाने के लिए मार्गीय निर्माण पर डंडा तो चला है लेकिन कालोनियों या भीतर की सड़कों पर स्कूलों में हो रहे निर्माण कार्य पर कोई कार्यवाही नहीं हो सकी है।

एलडीए के पूर्व उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी इस पर कार्यवाही कराने की योजना में थे, इस बीच उनका स्थानान्तरण हो गया। इंद्रमणि त्रिपाठी सोमवार को एलडीए के उपाध्यक्ष का पद सम्भाल लेंगे और उनसे उम्मीद की जा रही है कि वह स्कूलों के अवैध निर्माण पर कार्यवाही करायेंगे।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button