उत्तर प्रदेशबाराबंकी

कैबिनेट मंत्री ने दी ईद की बधाई, किया पोखरों का निरीक्षण

  • कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग डॉक्टर संजय निषाद जनपद में रहे मौजूद।
  • पोखरों का किया निरीक्षण उत्पाद उत्पादन बढ़ाए जाने पर दिया जोर
  • सबका साथ सबका विश्वास मंत्र के साथ लोगों का योगी सरकार में बड़ा विश्वास

बाराबंकी: योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद आज जनपद बाराबंकी में मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने ईद मिलन के कार्यक्रम में शिरकत की इसके साथ ही जनपद स्थित पोखरों का निरीक्षण भी किया। अनादि टीवी के उत्तर प्रदेश ब्यूरो हेड शाहिद सिद्दीकी के गृह जनपद बाराबंकी सुमेरगंज बाजार राम सनेही घाट में आयोजित ईद मिलन समारोह में शिरकत करने पहुंचे सूबे की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने यहां मौजूद लोगों को ईद की बधाई दी।

वरिष्ठ पत्रकार शाहिद के परिवारीजनों से मुलाकात भी की, इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय लोगो से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि योगी सरकार का उद्देश्य है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास, जिसका परिणाम यह है कि आज पूरे प्रदेश भर में नमाज अदा करने को लेकर कहीं से भी कोई नकारात्मक खबर सामने नहीं आई है विपक्ष हमेशा योगी सरकार को निशाने पर लेकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का प्रयास करते हैं लेकिन केंद्र में मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार सभी वर्ग तथा सभी जातियों को एक साथ लेकर चल रहे हैं, जिसका परिणाम 2022 के विधानसभा चुनाव में सामने भी आ चुका है।

कार्यक्रम के पश्चात डॉक्टर संजय निषाद ने तहसील रामसनेहीघाट के अंतर्गत सादुल्लापुर गांव में स्थित पोखर का निरीक्षण किया उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि मछली उत्पादन बढ़ाने के संबंध में और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है, जिससे इस क्षेत्र से जुड़े लोगों की आजीविका में भी वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा की मछली पालन हेतु उत्तर प्रदेश सरकार तमाम प्रकार की सुविधाएं आम जनमानस को उपलब्ध करा रही है ऐसे में मछली उत्पादन में निश्चित ही प्रदेश कीर्तिमान स्थापित करेगा। मौजूद सहायक निदेशक मत्स्य को उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो को जनता तक पंहुचाने में कोई भी शिथिलता न बरती जाए।

Mukund Lekhni

मुकुंद लेखनी एक स्वतंत्र हिंदी समाचार पत्र एवं न्यूज पोर्टल है, जो देश-दुनिया, उत्तर प्रदेश और स्थानीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को तथ्य, निष्पक्षता और जनसरोकार के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button